Showing posts with label Cricket. Show all posts
Showing posts with label Cricket. Show all posts

Friday, October 19, 2012

गली क्रिकेट


चलो आज फिर,
एक बार क्रिकेट खेल आते हैं |
दोपहर की तपिश में,
खुद को सचिन बनाते हैं |
डेल्हा की तंग गलियों में,
जोर-जोर से चिल्लाते हैं |
प्लास्टिक की गेंद से,
गलियों को गनगनाते हैं |
इसी बहाने गन्दी नालियों को,
थोडा साफ कर जाते हैं |
ईट का विकेट लगा,
गली में थोडा जाम लगाते हैं |
बार-बार गेंद मांग,
पड़ोसियों को जगाते हैं |
मम्मी के डाट- फटकार को
अनसुना कर जाते हैं |
जिंदगी के इस खूबसूरत पन्ने को,
एक बार फिर से पलट कर आते हैं |
चलो आज फिर,
एक बार क्रिकेट खेल आते हैं |