Showing posts with label India. Show all posts
Showing posts with label India. Show all posts

Monday, July 2, 2012

यारों चलो !!


जिंदगी का सफ़र बढ़ाते चलो,
मंजिलो के पास आते चलो |
अफ़सोस,पश्चाताप के भंवर से निकल,
जूनून के गीत गुनगुनाते चलो !!

बादलों के गर्जन का इतबार करो ,
तेज हवाओं के रुकने का न इंतज़ार करो,
मंजिल तुझे बुला रही हैं,
हर मोड़ पे दीप जला रही हैं !|

सृष्टि के इस अनुपम उपहार को उपयोग दो,
खुद के खुदी के लिए इसको झोंक दो !!

Saturday, February 4, 2012

एक अतिथि गृह से ढाबे तक का सफ़र


आजकल हमारा पड़ाव स्थान हैं , चंद्नापुरी में एक  संस्था का अघोषित अतिथि गृह !! इस अतिथि गृह की सुविधाएँ ऐसी की कभी कभी बिना जेलर के कारावास गृह का आभास हों जाता हैं,खैर हम लोगों ने भी इसको कबाड़-गृह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा हैं  | पानी का कोई भरोसा नहीं (स्वच्छ पेय जल तो दूसरों के यहाँ से ही लाना पड़ता हैं); हद तो तब हों जातीं हैं, जब कभी पानी आता हैं और मैं  टंकी भर कर सुकून का साँस लेता हूँ ;चलो अब अगले १५-२० दिन का काम हों गया  , किन्तु जब सुबह ७-८ बजे उठता हूँ तो टंकी मैं पानी ही नहीं मिलता, तब बगल वाली ताई एक बाल्टी पानी ले कर आती हैं और मराठी मैं बोलती की उनलोगों ने सुबह ५-६ बजे ही सारा पानी निकाल लिया (आश्चर्य तो इस बात की होता हैं की ४ लोगों का इनका परिवार प्रतिदिन ११०-१२० लीटर पानी का उपभोग कर जाते हैं वो भी पानी दूसरे जगह से भर कर  ?), बिजली बारह घंटे रहती हैं , शौचालय पिछवाड़े में हैं (इसका उपयोग भी बहुत सीमित ही हैं ,जब पानी रहता हैं तब तो गाँव वालें ही इसका ज्यादा उपयोग करते हैं और बिना पानी के इसका उपयोग किया नहीं जा सकता ) , चोबीसों घंटे वाहनों का पीं-पों होते रहता हैं , आखिर हम राष्ट्रीय राजमार्ग ५० के बगल में जो रहते हैं | आजकल एक और नया आफत आ गया हैं , पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए पुरे दिन लाउडस्पीकर लगा कर घूम रहें हैं | इस चुनाव प्रचार से तो एक बात बिल्कुल समझ में आती हैं की चुनाव के बाद गाँववालों का भला हों या न हों परन्तु चुनाव प्रचार के १०-१५  दिन बहुतो को रोजगार और पैसा दे रहा हैं , कुछ लोग तो पुरे साल का माल एक चुनाव में ही कमा लेते हैं , वैसे भी हर साल कुछ न कुछ चीज का चुनाव तो होते ही रहता हैं , मुझे ताज्जुब होता हैं बीबीसी ने अभी तक हमे "चुनावों के देश " का तमगा क्यों नहीं दिया हैं ? में बीबीसी की बात इसलिए कर रहा था क्योंकि हमे अपने किसी भी चीज पर भरोसा नहीं हैं |वैसे भी हम दुनिया के सबसे बडे गणतंत्र हैं , ये अलग बात हैं की हमारे यहाँ कोई तंत्र नहीं हैं |
            खैर अब में इस अतिथि गृह से बाहर निकल कर  बरामदे की तरफ चलता हूँ , यहाँ से आप राष्ट्रीय राज-मार्ग पर नए-पुराने ,नाचते-गाते , हँसते-रोते, दो-पहिया ,चार-पहिया .दस-पहिया वाहनों का अवागमन का सीधा प्रसारण देख सकते हैं , एक तेज घुमाव भी हैं किन्तु शायद वो नॉएडा के एफ-१ रेस कोर्से जैसा तो नहीं ही होगा |बरामदे के सामने थोड़ी जगह हैं ,जिसमे बादाम के दो पेड़ लगे हुए हैं और उनपर बादाम का फल भी लगा हुआ हैं ,में प्रतिदिन ३०-४० बादाम जमीन पर पड़ा देखता हूँ (मैं दुविधा मैं हूँ की प्रतिदिन ३०-४० बादाम गिरते हैं या वहीँ बादाम प्रतिदिन दीखते हैं , पेड़ों से भी बादाम कुछ ज्यादा कम हुए नहीं दिखतें हैं)|वो बादाम न मैं खाता हूँ , न उस पेड़ से बंधी बकरी और न ही गाँव वालें , हाँ एक बार जब ईख काटने के लिए कुछ आदिवासी लोग आये थे तो उन्होंने पूरा मैदान साफ कर दिया था |एक इमली का भी पेड़ हैं , उस पर भी फल लगे हैं पर उसको भी न कोई खाता हैं और नाहिं बेचता हैं | हमारा जो ये अतिथि-गृह हैं वो गाँव के सबसे किनारे मैं  हैं और रात को मैं यहाँ अमूमन अकेले हीं रहता हूँ कभी-कभी मेरा  एक और साथी भी आ जाता हैं किन्तु  हम लोग अक्सर टूर पर बाहर चले जाते हैं | गाँव के नवयुवक अक्सर इस बरामदे मैं आकार अपने महिला मित्रों से फोन पर गपशप किया करते हैं , मुझे भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं , क्योंकि उस वक्त मैं भी अपने लैपटॉप पर इन्टरनेट की मायावी दुनिया मैं खोया रहता हूँ |वैसे भी ये लोग मेरे दोस्त जैसे ही हैं |हद तो तब हों जाता हैं जब कोई नवयुवक शराब पीकर आता हैं और उसी बरामदे में  सो जाता हैं |अधिकांश  युवक खैनी ,सिगरेट गुटखा और शराब का उपभोग करते हैं पर इसको वो अपने घरवालों से छिपा कर रखते हैं | ये बड़ों से डर हैं या परम्परायों का बंधन (जिस पर हम भारतीय बहुत गर्व महसूस करते हैं |) या खुद को मर्द या सयाना साबित करने का दिखावा ?
   इस बरामदे से आगे निकलते हैं और राष्ट्रीय राज मार्ग को पार  करके , १-२ मिनट के अंतराल पे विराजमान पांडुरंगा ढाबे (ये वही ढाबा हैं जहाँ पे खा-खा कर मैंने स्वाद को भुलाया हैं ) पर पहुचते हैं , ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकाश स्तंभों और बल्बों से इस ढाबे को सजाया गया हैं और सड़क के दोनों किनारों पर बडे-बडे साइन-बोर्ड भी लगे हैं |ढाबे के बाहर एक छोटी से गुमटी हैं जिसमे मुख्य रूप से खैनी सिगरेट और  गुटखा का बिक्री होता हैं और वो भी M.R.P से ज्यादा में | इस ढाबे का मालिक हैं हमारा भाऊ !! हमारे भाऊ लंबे-चौड़े , पैजामा-कुरता धारी ,श्याम वर्ण वाले , कांग्रेस के कट्टर समर्थक , बहुत ही  कर्कश और भारी  स्वर के स्वामी और उखड़े मिजाज के रंगीलें बुड्ढे  (भारत सरकार की परिभाषा से ) हैं | to be continued ......

Tuesday, January 31, 2012

अमावस और पूनम

तन सोया था ,
मन खोया था |
आँखे नम थीं ,
बातें कम थीं |

कुछ खास न करने का मलाल था ,
बंदिशों का चौतरफा दीवाल था ,
खुद पर खुद का चल रहा कुदाल था |
पीछे का व्यथित इतिहास था ,
आज प्रभात में अमावस का अहसास था |

साथ में, निंदिया भी अपना जलवा दिखा रही थी,
धीरे-धीरे अपनी बाँहों में सुला रही थी |
पता नहीं क्या बतलाया !!
क्या दिखलाया !!
कैसा जादू चलाया !!

किन्तु ,जब  जागा ,पूनम का अहसास पाया |
हवा के झोंको से मिलने में मज़ा आया ,
सूरज की किरणों ने जोश का तिल्ली जलाया ,
चिड़ियों के विचरण ने उमंग लाया |
और एक बार  फिर से,
आकाश में उड़ने का जस्बा पाया |

Saturday, January 21, 2012

जिंदगी

जिंदगी एक जंग है,
कहीं चहकता उमंग हैं,
तो कहीं दहकता गम हैं |

कहीं 2G,3G और पोस्टल घोटाला हैं,
तो कहीं आत्महत्याओं का बोलबाला हैं |

कहीं "Shining India" का नारा हैं,
तो कहीं रोजीरोटी का भी न सहारा हैं |

कहीं IT Industry का उड़ता पताका हैं,
तो कहीं बेरोजगारों का उठता जनाज़ा हैं !!

कहीं Steves के IPad का हुडदंग हैं !
तो कहीं एड्स और कैंसर पीडितों का जंग हैं !!

कहीं Abroad जाने का घमासान हैं ,
तो कहीं खुद से लड़ता इंसान हैं !!

कहीं FMCGs का बढ़ता प्रपंच हैं ,
तो कहीं बाढ़ और सुखा का ना कोई अंत हैं !!

कहीं इंदिरा नूयी और चंदा कोचर का यशश्वी अभियान हैं ,
तो कही सीता , रीता और गीता का रुद्रगान हैं !!

जिंदगी एक जंग है,
कहीं चहकता उमंग हैं,
तो कहीं दहकता गम हैं |

I have written this poem when we lost Steve jobs (One of my favourite role model not because of his  IPhone or Ipad but because of his creativity , his passion for excellence and his never dying attitude) .

Saturday, September 10, 2011

CHAHAT


Ek sama jalana chahta hu,

Logo ko jagana chahtu hu,

Aasma ke upar apna ghar banana chahta hu,

Har dard ko apnana chahtu hu,

Khusiyo ko lutana chahta hu,

Har ghar mai gyan ki jyoti jalana chahta hu,

Apne Ma ke dard ko bhulana chahta hu,

Har gaon tak aspatal pahuchana chahta hu,

Bihari Marathi ke bhed-bhav ko mitana chahta hu,

Ek sasakt Bharat banana chahta hu .