Showing posts with label Prabhat. Show all posts
Showing posts with label Prabhat. Show all posts

Sunday, July 15, 2012

देशी मुर्गी विलायती बोल


कुछ दिन पहले तथाकथित दिल वालों की दिल्ली शहर में एक Indian Art and Craft exhibition में भाग लेने आया था | गुप्तकाशी से नईदिल्ली की २० घंटो की बेवक्त,थकावट भरी और खतरनाक रोमांचकारी बस यात्रा ने मेरे अंदर के डर को और भी निडर कर दिया हैं| गुप्तकाशी और आस-पास के इलाके में हों रही लगातार मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की सड़कों की गुणवता का जमकर परीक्षा लिया, नतीज़न जगह-जगह सड़कें अपनी गुणवता का फटेहाल प्रदर्शन कर रही थीं और उसका खामियाजा हमारे जैसे आम आदमी अपना समय और सुरक्षा गवां कर भर रहें थें|Disaster Management के बारे में सुन-सुन कर पक चूका हूँ, लेकिन यथार्थ में इसका कहीं भी सही क्रियान्वयन नहीं देख पाया हूँ | चाहे वो उत्तर बिहार का बाढ़ हों या बुंदेलखंड का अकाल ये सब आपदाओं में हर बार एक ही मुद्दा उठता/उठाया जाता हैं और वो मुद्दा होता हैं की इन प्राकृतिक आपदाओं में कितने लोग मारे गये और उस इलाके में राहत के लिए सरकारी और गैर-सरकारी संस्थाओं ने क्या और कितना काम किया? दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं से जितनी मौत होती हैं उसका ८०% मौत सिर्फ Asia Pacific में होती हैं; Asia Pacific में भी प्राकृतिक आपदाओं से जितनी मौत होती हैं उसका लगभग ६०%-७०% सिर्फ भारतीय महाद्वीप में होती हैं | Disaster Management अर्थात आपदा प्रबंधन कोई नया चीज या चमत्कार नहीं हैं, हम भारतीय सदियों पहले से इसका कुशल प्रबंधन करते आ रहें हैं, पिछले कुछ शतको से इस क्षेत्र में हमारा कुशल प्रबंधन लगातार रसातल में जा रहा हैं, मुश्किलें बढती हीं जा रही हैं, आजकल इसको अंग्रेजी नाम देके इस तरह से प्रायोजित किया जा रहा हैं जैसे की ये कोई नया अवतार/अन्वेषण हों गया हों |Organic Agriculture  अर्थात जैविक खेती के साथ भी यहीं विडंबना जुडा हुआ हैं, इसको भी इसी तरह से पूरा मसाला लगा कर इसका स्वाद बदल कर पेश किया जा रहा हैं और जब आमिर खान जैसे लोग इसके बारे में बोल दे तब तो ..............कुछ दिन पहले जैविक खेती के बारे में जागरूकता कार्यक्रम में मैं उत्तराखंड के कार्यक्षेत्र में था , कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मैं एक अधेड उम्र की महिला से इस कार्यक्रम के फायदे और जैविक खेती के बारे मैं बातचीत कर रहा था, बातचीत के दौरान उस महिला ने बताया “सर जी हम लोग तो हमेशा से यहीं और इसी तरह से खेती किया करते हैं , यहाँ तक की हम लोग गाय और बैल भी इसीलिए पालते हैं ताकि उनसे गोबर मिल सके, आपलोग बस हमारे पारंपरिक खेती को ही नए अंग्रेजी नाम दे कर ले आये हैं और हमे बता रहें हैं , कम्पोस्ट का उपयोग करें, रासायनिक खाद का प्रयोग न करे “|आजकल हमारे देश मैं भी बहुत सारे foreign डिग्री धारी आ रहें हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कैसे करे, इसका पाठ हमें पढ़ा रहें हैं, ये भी एक गजब विडंबना हैं की  जिन्होंने खुद कभी गाँव देखा ही नहीं वो अब गाँव वालों के लिए policy बना रहें हैं , खैर छोडिये वापस अपने विषय पर चलते हैं |
                               Disaster Management और Organic Agriculture के बारे मैं जागरूकता और प्रचार बहुत जरुरी हैं लेकिन इसको नए तरीके और नए नाम से प्रायोजित करने का कोई जरुरत नहीं हैं, हम धीरे-धीरे पुनः “Green economy (Green economy फिर से हमारी पुरानी व्यवस्था का नया UN,US वाला अंग्रेजी वाला Brand name हैं, जिसका सीधा-सादा मतलब हैं, ऐसे व्यवस्था विकसित करना जिसमे हम प्रकृति की तरह हर product ya sub product का उपयोग कर सके अर्थात no wastage”
                       मेरे समझ से Disaster Management अर्थात आपदा प्रबंधन आपदायों का पूर्वानुमान हैं और इस पूर्वानुमान के आधार पर जान-माल के क्षति को कम से कम करने की कार्यविधि का समुचित क्रियान्वयन हैं |लेकिन हम भारतीयों की मानसिकता की “किसी भी सामान को तब तक चलाते जब तक की वो चूं न बोल दे , एकबार चूं तो बोले उसके बाद देखा जायेगा” ही इसके राह में सबसे बड़ा रोड़ा हैं, हद तो तब हों जाती हैं जब हमारी ये मानसिकता अपने खुद के शरीर के साथ भी यहीं व्यवहार करती हैं |उत्तराखंड में हर साल बरसात के मौसम में भूस्खलन होता हैं, हर बार सड़के टूटती हैं, हर बार लोग मरते हैं, सरकार ने भूस्खलन का क्षेत्र भी पहचान करके रखा हैं , भूस्खलन के बाद मलवा हटाने का भी बुरा ही सही पर व्यवस्था हैं परन्तु.... भूस्खलन को होने से पहले ही रोकने का कोई इंतजाम नहीं हैं |मान लिया जाये ये काफी महंगा प्रोजेक्ट हों सकता हैं किन्तु अगर आपने एक बार ये काम कर लिया तो आपका सालों का समय बच जायेगा , जो पैसे आप दस सालों में आपदा के बाद खर्चा करेंगे आप एक बार उसको आपदा के पहले ही उसको रोकने के लिए खर्चा कर दे |उत्तराखंड की सीमा चीन से जुडी हुए हैं , सीमा सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के लिए खाद्य और आयुध सामग्री इसी वन-वे महामार्ग (मैं गुप्त-काशी के आस-पास के इलाके की बात कर रहा हूँ) से हों कर जाती हैं | खुदा न खास्ते कल अगर चीन ने भारत पर आक्रमण कर दिया तो हम लोग अपने ही देश में मलवा हटाते रह जायेंगे और विदेशी अंदर तक बिल्कुल आराम से आ जायेंगे | उत्तराखंड में बांध बनना चाहिए या नहीं इस मुद्दे पर दोनों पक्षों का जगह-जगह पर आंदोलन और मारपीट चल रहा हैं; केंद्र सरकार, राज्य सरकार, मंत्री, संत्री, साधू-सन्यासी सब भाषणबाज़ी मैं लगे हैं |विकास और पर्यावरण के नाम पर हर कोई अपने ego और वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा हैं |क्या स्थानीय सरकार, राज्य सरकार, केंद्र सरकार और आम आदमी इन  मुद्दे पर गंभीरता से सोच कर कुछ दूरदर्शिता और समझदारी भरा कदम उठा सकते हैं?

Sunday, May 13, 2012

एक डूबकी


आज फिर ,
एक बार डूबकी लगा रहा हूँ ,
अशांत समुंद्र के सबसे शांत स्थल में जा रहा हूँ  |

माँ ,
इधर-उधर दौड-भाग कर,
आज फिर से बहुत कुछ बना रही हैं ,
आलू दम और खीर की खुश्बू से,
बेटे को बुला रही हैं |

गरमागरम खाने से थाली सजा रही हैं ,
बडे प्यार से मुझे बुला रही हैं ,
अपने आखों के सामने बैठाकर,
कौर कौर खिला रही हैं |

पुरे घर का हाल सुना रही हैं ,
भैया के बारे में बता रही हैं ,
दादा की मुश्किलें समझा रही हैं ,
पर अपने बारे में आज भी कुछ नहीं बतला रही हैं |

पतलेपन का ओह्लाना सुना ,
ज्यादा से ज्यादा खिला रही हैं |
दूसरों से सुना मेरा बड़ाई सुना रही हैं ,
कितने प्यार से पढाई का महत्व समझा रही हैं |

खाने के बाद हाथ धुला रही हैं ,
बिस्तरा पे बैठ , पीठ थपथापके
मुझे सुला रही हैं |
उसके बाद मेरे जुठे बर्तन मैं खाके ,
कपडे धुला रही हैं |

माँ ,
तू इतना काम ,
कैसे और क्यों करती जा रही हैं ?


कुछ दिनों पहले एक समाचार पत्र में , “माँ के नाम पैगाम” अंक के लिए मैंने अपना एक कविता प्रकाशित होने के लिए ई-मेल से भेजा था , कुछ देर बाद ही वहाँ से एक उत्तर आया , कृपया अपने माँ के साथ अपना एक फोटो भेजे | ये मेरे लिए तो अजीब परन्तु दुनिया के लिए काफी relevant और छोटा सा मांग था , परन्तु मेरे पास तो माँ का कोई कागज का फोटो हैं ही नहीं ,जो मैं इस दुनिया को दिखा सकू |दूसरी या तीसरी कक्षा में माँ ने भैया को बोल कर पहली बार मेरा फोटो खिंचवाया था वो भी अकेले का, आज तो स्थिति ऐसे हैं की वो करते हुए भी फोटो लिया जा रहा हैं| पर जहाँ तक माँ का सवाल हैं , हाँ वो तो  हमेशा मेरे दिल में हैं , मेरे शरीर का रोम रोम उस माँ का अहसानमंद हैं | मदर्स-डे पर अपनी माँ के संघर्ष और उनके साथ की कुछ बाते को मैंने शब्दों में उतारा हैं -

ममता के नाजुक पंखो से ,
बबंडर उडाया आपने |
गरीबी और बेचारी के काँटों से ,
गुलदस्ता बनाया आपने |
बबूल के छाव में भी,
आम का पौधा उगाया आपने |
जिंदगी के डगर पर हमें,
चलना सिखाया आपने |
हमें, हर मुश्किलों से ,
लड़ना सिखाया आपने |

Wednesday, February 8, 2012

माँ की याद

आज ये कैसा उफ़ान हैं !!
किसी की याद सता रही है !!
माँ , आज दरवाजे पे खड़ी,
मुझे फिर से बुला रही है |
इस अन्धेरी रात में ,
नींद भी कहाँ आ रही हैं !!

खाने की थाली लिए ,
वो दौडी दौडी आ रही हैं |
बेटा बेटा .... कह ,
कौर-कौर खिला रही है |
हर हिचकी पर सर सहला ,
पानी पीला रही है  |

अपने हाथों को गन्दा कर ,
मुझे साफ करा रही है |,
माँ आज फिर लोरियाँ सुना रही है |
धीमे-धीमे पीठ पे थपथपा,
निंदिया को बुला रही है |
माँ , आज तेरी बहुत याद आ रही है |

This poem is dedicated to my mother , who taught me how to move on the path of life. If i have achieved even iota in my life its credit goes to my Mother.   Simplicity was her garments , a true leader , bridge of our joint family .मैया (माँ को हम लोग मैया कह कर ही बुलाते थे )चाहती थी , उसके दोनों बेटे खूब पढ़े लिखे - एक बेटा सरकारी विधालय का शिक्षक बने और दूसरा रेलवे में T.T.E | पिताजी नौकरी में ही ज्यादा व्यस्त  रहते  थे , मैया   ही घर और बाहर सब देखती थी  |हमारे बडे भाई साहब (Topper of Magadh Commissionaire in Matriculation)  सरकारी विधालय के  शिक्षक भी बने और कुछ दिनों बाद वो पेशा छोड़ भी दिया और आजकल Electricity Board ,Patna में कार्यरत हैं | मैं भी इंजिनियर  बन गया हूँ  | मैया आज होती तो कितना खुश होती !!
                      आज से ७-८  साल पहले हमारे गया शहर के घर पर अतिथियों का मेला लगा रहता था | कोई गाँव से अपना इलाज करवाने आता था , तो कोई मेट्रिक का परीक्षा देने , बहुत लोग घूमने भी आते थे |हमारा घर गया स्टेशन और बस स्टैंड से नजदीक ही था , इसीलिए भी लोग चाय , नाश्ता.. के लिए आ जाते थे , घर में जो भी रुखा सुखा होता , माँ सब को खिला पीला कर ही जाने देती थी  | आज हमारा गया का वही घर वीरान सा हो गया हैं , पिताजी अकेले रहते हैं और सारा रूम किराया पे लगा हुआ हैं | हमारे घरवालें , रिश्तेदार और मोहल्लेंवालें प्यार से उसे डॉक्टर साहब बुलाते थे | हमारे रिश्तेदार और रिश्तेदारों के रिश्तेदारों, प्रसव के लिए अमूमन हमारे यहाँ ही आते  थी , इसका सिर्फ एक ही कारण था , मेरी माँ का व्यवहार और सहयोग | वो उनके लिए खाना भी बनाती , उनको अस्पताल भी लेकर जाती , प्रसव के पहले और प्रसव के बाद माँ को जरुरी हिदायतें भी देती और बच्चें तो मैया  को बहुत ही प्रिय थे (ये सब काम बिना पैसे लिए होता होता था , अक्सर ऐसा होता था की माँ को अपने ही पैसे लगाने पड़ते थे )| पुरे मोहल्लें से औरतें आतीं थी हमारे यहाँ अपने बच्चों को लेकर, कभी दंत निकलते समय चह दबबाने के लिए तो कभी बच्चों के  बिमारियों के निवारण के लिए सही सलाह लेने के लिए | यधपि की हम लोग एक संभ्रांत जाती से हैं और बिहार जैसे राज्य में ये जातिभेद कुछ ज्यादा ही  प्रचारित हैं ,पर माँ इन सब से परे बच्चों को देखते ही उनसे लिपट पडती थी |उस समय मुझे भी ये सब अच्छा नहीं लगता पर आज समझ में आता हैं की माँ ने क्या किया | आज हम लोग एक गरीब या दलित  के यहाँ खाना खाते हैं तो उसको हम लोग ढोल की तरह पिटते हैं , चंद लोगों की सेवा का दिखावा कर के लोग क्या-क्या और कैसे-कैसे पुरस्कार जीत रहें हैं | आज काल लोगों से हर चीज का certificate माँगा जाता हैं और लोग भी सर्टिफिकेट के लिए ही काम कर रहें हैं  | लेकिन ऐसे निस्वार्थ सेवा का क्या सर्टिफिकेट हों सकता हैं और कौन आदमी/औरत/संस्था  उसको दे सकता हैं ?
          मैया आज इस दुनिया में नहीं हैं किन्तु जब भी घर जाता हूँ और किसी रिश्तेदार या जन-पहचान वालों से मुलाकात होती हैं और जब वो बोलते हैं इस बच्चे को पहचान रहें हैं , आपके घर में इसका जन्म हुआ था , आपकी माँ ने कितना सेवा किया था  | छाती चौड़ा हों जाता हैं ,रोम-रोम पुलकित हों उठता  हैं  और आँखों में छा जातें हैं ,आंशु के कुछ बूंद ||

हमारे मित्र मयंक जैन ने इस कविता में औरत के माँ रूप पर हम युवाओं के लिए कुछ पंक्तियाँ लिखीं हैं , जिसे मैं यहाँ पर लिख रहा हूँ -
एक ही रूख से नतीजों पर पहुँचने वालों ज़िन्दगी मौत का उन्वां भी तो हो सकती है |
एक औरत जिसे दिल खोलकर चाहा जाए, सिर्फ़ महबूब, बहन, या बेटी ही नहीं माँ भी तो हो सकती है |


Monday, February 6, 2012

दिल का अफ़साना

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
चाहत का पैमाना लाया हूँ |
इन झील सी नीली आँखों में'
डूबने का इरादा लाया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
बेचैनी का पैमाना लाया हूँ |
नर्गिस के इस गुलशन में ,
एक भँवर उड़ाने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
मिलन का पैमाना लाया हूँ |
इन मखमली गुलाबी होठों से ,
कुछ शब्द बनाने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
तबस्सुम का पैमाना लाया हूँ |
चुपचाप गुजरती  सांसों में,
खुद को अहसास कराने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
एतबार का पैमाना लाया हूँ |
इन नाजुक सी कलियों पें ,
हवा का झोंका लाया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
इक़बाल का पैमाना लाया हूँ |
तुम्हारी सुनहरी खवाबों में ,
रंगों का खजाना लाया हूँ |

 हे ! प्रिये !
मेरा इबादत हों तुम ,
दिल के हर धड़कन की चाहत हों तुम |

Saturday, February 4, 2012

एक अतिथि गृह से ढाबे तक का सफ़र


आजकल हमारा पड़ाव स्थान हैं , चंद्नापुरी में एक  संस्था का अघोषित अतिथि गृह !! इस अतिथि गृह की सुविधाएँ ऐसी की कभी कभी बिना जेलर के कारावास गृह का आभास हों जाता हैं,खैर हम लोगों ने भी इसको कबाड़-गृह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा हैं  | पानी का कोई भरोसा नहीं (स्वच्छ पेय जल तो दूसरों के यहाँ से ही लाना पड़ता हैं); हद तो तब हों जातीं हैं, जब कभी पानी आता हैं और मैं  टंकी भर कर सुकून का साँस लेता हूँ ;चलो अब अगले १५-२० दिन का काम हों गया  , किन्तु जब सुबह ७-८ बजे उठता हूँ तो टंकी मैं पानी ही नहीं मिलता, तब बगल वाली ताई एक बाल्टी पानी ले कर आती हैं और मराठी मैं बोलती की उनलोगों ने सुबह ५-६ बजे ही सारा पानी निकाल लिया (आश्चर्य तो इस बात की होता हैं की ४ लोगों का इनका परिवार प्रतिदिन ११०-१२० लीटर पानी का उपभोग कर जाते हैं वो भी पानी दूसरे जगह से भर कर  ?), बिजली बारह घंटे रहती हैं , शौचालय पिछवाड़े में हैं (इसका उपयोग भी बहुत सीमित ही हैं ,जब पानी रहता हैं तब तो गाँव वालें ही इसका ज्यादा उपयोग करते हैं और बिना पानी के इसका उपयोग किया नहीं जा सकता ) , चोबीसों घंटे वाहनों का पीं-पों होते रहता हैं , आखिर हम राष्ट्रीय राजमार्ग ५० के बगल में जो रहते हैं | आजकल एक और नया आफत आ गया हैं , पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए पुरे दिन लाउडस्पीकर लगा कर घूम रहें हैं | इस चुनाव प्रचार से तो एक बात बिल्कुल समझ में आती हैं की चुनाव के बाद गाँववालों का भला हों या न हों परन्तु चुनाव प्रचार के १०-१५  दिन बहुतो को रोजगार और पैसा दे रहा हैं , कुछ लोग तो पुरे साल का माल एक चुनाव में ही कमा लेते हैं , वैसे भी हर साल कुछ न कुछ चीज का चुनाव तो होते ही रहता हैं , मुझे ताज्जुब होता हैं बीबीसी ने अभी तक हमे "चुनावों के देश " का तमगा क्यों नहीं दिया हैं ? में बीबीसी की बात इसलिए कर रहा था क्योंकि हमे अपने किसी भी चीज पर भरोसा नहीं हैं |वैसे भी हम दुनिया के सबसे बडे गणतंत्र हैं , ये अलग बात हैं की हमारे यहाँ कोई तंत्र नहीं हैं |
            खैर अब में इस अतिथि गृह से बाहर निकल कर  बरामदे की तरफ चलता हूँ , यहाँ से आप राष्ट्रीय राज-मार्ग पर नए-पुराने ,नाचते-गाते , हँसते-रोते, दो-पहिया ,चार-पहिया .दस-पहिया वाहनों का अवागमन का सीधा प्रसारण देख सकते हैं , एक तेज घुमाव भी हैं किन्तु शायद वो नॉएडा के एफ-१ रेस कोर्से जैसा तो नहीं ही होगा |बरामदे के सामने थोड़ी जगह हैं ,जिसमे बादाम के दो पेड़ लगे हुए हैं और उनपर बादाम का फल भी लगा हुआ हैं ,में प्रतिदिन ३०-४० बादाम जमीन पर पड़ा देखता हूँ (मैं दुविधा मैं हूँ की प्रतिदिन ३०-४० बादाम गिरते हैं या वहीँ बादाम प्रतिदिन दीखते हैं , पेड़ों से भी बादाम कुछ ज्यादा कम हुए नहीं दिखतें हैं)|वो बादाम न मैं खाता हूँ , न उस पेड़ से बंधी बकरी और न ही गाँव वालें , हाँ एक बार जब ईख काटने के लिए कुछ आदिवासी लोग आये थे तो उन्होंने पूरा मैदान साफ कर दिया था |एक इमली का भी पेड़ हैं , उस पर भी फल लगे हैं पर उसको भी न कोई खाता हैं और नाहिं बेचता हैं | हमारा जो ये अतिथि-गृह हैं वो गाँव के सबसे किनारे मैं  हैं और रात को मैं यहाँ अमूमन अकेले हीं रहता हूँ कभी-कभी मेरा  एक और साथी भी आ जाता हैं किन्तु  हम लोग अक्सर टूर पर बाहर चले जाते हैं | गाँव के नवयुवक अक्सर इस बरामदे मैं आकार अपने महिला मित्रों से फोन पर गपशप किया करते हैं , मुझे भी इससे कोई फर्क नहीं पड़ता हैं , क्योंकि उस वक्त मैं भी अपने लैपटॉप पर इन्टरनेट की मायावी दुनिया मैं खोया रहता हूँ |वैसे भी ये लोग मेरे दोस्त जैसे ही हैं |हद तो तब हों जाता हैं जब कोई नवयुवक शराब पीकर आता हैं और उसी बरामदे में  सो जाता हैं |अधिकांश  युवक खैनी ,सिगरेट गुटखा और शराब का उपभोग करते हैं पर इसको वो अपने घरवालों से छिपा कर रखते हैं | ये बड़ों से डर हैं या परम्परायों का बंधन (जिस पर हम भारतीय बहुत गर्व महसूस करते हैं |) या खुद को मर्द या सयाना साबित करने का दिखावा ?
   इस बरामदे से आगे निकलते हैं और राष्ट्रीय राज मार्ग को पार  करके , १-२ मिनट के अंतराल पे विराजमान पांडुरंगा ढाबे (ये वही ढाबा हैं जहाँ पे खा-खा कर मैंने स्वाद को भुलाया हैं ) पर पहुचते हैं , ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रकाश स्तंभों और बल्बों से इस ढाबे को सजाया गया हैं और सड़क के दोनों किनारों पर बडे-बडे साइन-बोर्ड भी लगे हैं |ढाबे के बाहर एक छोटी से गुमटी हैं जिसमे मुख्य रूप से खैनी सिगरेट और  गुटखा का बिक्री होता हैं और वो भी M.R.P से ज्यादा में | इस ढाबे का मालिक हैं हमारा भाऊ !! हमारे भाऊ लंबे-चौड़े , पैजामा-कुरता धारी ,श्याम वर्ण वाले , कांग्रेस के कट्टर समर्थक , बहुत ही  कर्कश और भारी  स्वर के स्वामी और उखड़े मिजाज के रंगीलें बुड्ढे  (भारत सरकार की परिभाषा से ) हैं | to be continued ......

Tuesday, January 31, 2012

अमावस और पूनम

तन सोया था ,
मन खोया था |
आँखे नम थीं ,
बातें कम थीं |

कुछ खास न करने का मलाल था ,
बंदिशों का चौतरफा दीवाल था ,
खुद पर खुद का चल रहा कुदाल था |
पीछे का व्यथित इतिहास था ,
आज प्रभात में अमावस का अहसास था |

साथ में, निंदिया भी अपना जलवा दिखा रही थी,
धीरे-धीरे अपनी बाँहों में सुला रही थी |
पता नहीं क्या बतलाया !!
क्या दिखलाया !!
कैसा जादू चलाया !!

किन्तु ,जब  जागा ,पूनम का अहसास पाया |
हवा के झोंको से मिलने में मज़ा आया ,
सूरज की किरणों ने जोश का तिल्ली जलाया ,
चिड़ियों के विचरण ने उमंग लाया |
और एक बार  फिर से,
आकाश में उड़ने का जस्बा पाया |

Friday, January 20, 2012

एक शाम दोस्तों के नाम

एक सुनहरी शाम ,
गलियातें दोस्तों का पगला आवाम !!

खुला आसमान,
हरी-हरी घास का उबड-खाबड़ मैदान,
मद्धम-मद्धम थिरकती हवाओं का मधुर नृत्यगान,
थंडा , मध और चीखने का उत्तम प्रावधान,
सड़क किनारे जलते स्ट्रीट लाइट से,
कैंडल लाइट डिनर वाला अवसान !!

बांग्ला, हिंदी और इंग्लिश का मधुर मेल था,
व्याकुल प्रेमियों का हँसता-रोता वियोग था !!

क्लास से लेकर US तक का ज्ञान था ,
बच्चनजी की "मधुशाला" का यहीं तो व्याख्यान था !!

मिलने-मिलाने का अंदाज़ निराला था,
गलें-शिकवें भुलाने का सबसे सुगम हाला था !!

चाँद को पृथ्वी पर लाने की बातें थीं ,
कभी अलग न होने की "stupid" जस्बातें थीं !!

ये मस्तानों का इन्कलाब था,
कभी न पूरा होने वाला मनचला ख्याल था !!

इस हंगामे में सब "Force" था ,
पर आगे बढ़ने का अब न कोई "Source" था !!

एक-दूसरे को उठाने का तकरार था ,
"हॉस्टल न जाने का इतबार था !!

पर इस चंडाल पेट ने सब रुकवाया,
और इस सुनहरी शाम का चीखता-चिल्लाता इंतकाल करवाया !!



This poem is dedicated to my friends at Jalpaiguri Government Engineering College .Miss you all  !!!

Wednesday, January 11, 2012

जागृति यात्रा

जागृति यात्रा एक अनुभूत यत्न हैं,
मतवालों को जोड़ने का सफल प्रयत्न हैं |

मन में विश्वास था ,
लोगों में उत्साह था,
८००० km की यात्रा का ,
एल अलग ही अंदाज़ था |

ट्रेन में चहकती रातें थीं ,
Role Models की जोशीले बातें थीं |

स्वादिष्ट व्यंजनों का भरमार था ,
रहने ,खाने , पीने और नहाने का अनूठा व्यवधान था |

विविधताओं का मधुर मेल था,
सिखने सिखाने का रेलम-रेल था |

"यारों चलो" का जो गाना था,
करता सबको दीवाना था |

Panel-Discussion में तृप्त करती प्यालें थीं ,
अभिलाषित यात्रीओं की उत्कंठित सवालें थीं |

“उद्यम जनित विकास” का ये नारा था ,
भारत से गरीबी , अशिक्षा और बेरोज़गारी भगाने का सफल इरादा था !

जागृति यात्रा एक अनुभूत यत्न हैं ,
मतवालों को जोड़ने का सफल प्रयत्न हैं |

Days Cherished and Days Long for

7th Aug 2011 ka subh din aaya ,
ICICI ne sampoorna Bharat se 15 Fellows ko Khandala mai Milaya !
8th Aug ko Induction karwaya ,
Hotel Valerina main sabko thaharaya !!

25 days ka Induction Training Programme tha,
Guest lectures ka bharmar tha ,
Fellows aur Faculties ka khata-mitha pyar tha !

Subah nau baje se class mai jana,
Uske bad kal ka feedback batana !

Mera deri se aana,
Zuber bhai ka PJ lagana ,
Sombodhi ka prasna bhul jana,
Sagar ka Bullseat karana !!

Awdesh bhai ka hath hilana,
Uttam ka Johnson lagana,
Varun ka body dikhana,
Kamya ka Gussana !!

Sanket ka hanste jana..
Divya ka kandha hilana,
Priyank ka emotional ho jana,
Bhushan ka Chun lagana !!

Sriprabha ka satta aur sakti ka paribhasha batana,
Gautam ka pyar jatana ,
Pari ke ghar ka yad aana !!

Madhukar sir ka fine ka bahana,
Utpal Issar ka economical Fatkar lagana ,
Sohail Merchant ka Body language sikhana,
Tushar shah ka water Resource batana,
Social Media ko jhel pana !!

MagicBus ka maja Uthana,
NGO Placement main dil ka dhakdhakana,
Departure ceremony mai thumka lagana !!

Looking forward to meeting u guys in March-2012 .............lets relive that Madness !! 

Sunday, October 9, 2011

Ek sham Doston ke Nam

Ek Sunahari sham,
Galiyate Doston ka pagla aavam !!

Khula aasman.
Hari-hari ghas ka ubad-khabad maidan.
Dhime-dhime thirakti hawaon ka madhur nrityagan.
Thanda, Madhh aur chakhne ka utam pravadhan.
Sadak kinare jalte Street Light se,
Candle light dinner wala avsan .

Bangla,Hindi,English ka madhur sanyog tha.
Vyakul premiyo ka hansta-rota viyog tha.

Class se lekar US tak ka gyan tha.
Harivansh ray Bachhan ki "Madhusala" ka yahi to vyakhayan tha.

Milne-milane ka andaz nirala tha,
Galen-shikwen bhulane ka sabse sugam hala tha.

Chand ko prithvi par lane ki batein thi,
Kabhi alag na hone ki "stupid" jasbatein thi.

Yah mastano ka inkalab tha,
kabhi na pura hone wala manchala khayal tha.

Is hangame mai sab "Force" tha.
Par age badhne ka ab na koi "Source" tha .

This poem is dedicated to my friends at Jalpaiguri Govt. Engg College.

Saturday, September 10, 2011

CHAHAT


Ek sama jalana chahta hu,

Logo ko jagana chahtu hu,

Aasma ke upar apna ghar banana chahta hu,

Har dard ko apnana chahtu hu,

Khusiyo ko lutana chahta hu,

Har ghar mai gyan ki jyoti jalana chahta hu,

Apne Ma ke dard ko bhulana chahta hu,

Har gaon tak aspatal pahuchana chahta hu,

Bihari Marathi ke bhed-bhav ko mitana chahta hu,

Ek sasakt Bharat banana chahta hu .