Showing posts with label विरह. Show all posts
Showing posts with label विरह. Show all posts

Saturday, January 12, 2013

एक मुलाकात


पहली बार,
ये थी एक ट्रेन की रात,
जब हमने किया,
उनसे ढेर सारी बात |

न शर्म था न कोई लिहाज,
हर बार होती थी बस उनसे ही बात,  
खो रहे थे हम उनकी बातों में,
रो रहे थे उनके जस्वातों में |

उस चलती ट्रेन में,
खुद को भूलता जा रहा था,
सारी दुनिया को छोड़ता जा रहा था |

कौन जानता था की,
ये पहली मुलाकात एक अंगीठी जला जायेगी,
और हमेशा के लिए एक दर्द का अहसास करा जायेगी |

हाँ, इसके बाद,
महीनो तक न हुआ उनका दीदार,
पर ये सच हैं की,
मुझको हो गया था उनसे इकरार,
पर मजबूरी ऐसी,
की कभी न कर पाया इसका इजहार |


ये कविता समर्पित हैं, मेरे जैसे चिरकुटों को जो की SO CALLED इज्जत और सामाजिक बन्धनों से खुद को जकड रखे हैं, जिन्होंने अपने दिल के आरमा को एक टिस के रूप में अपने दिल में छिपा कर रखा हैं पर उस टिस को उनसे कभी भी व्यक्त नहीं कर पाये |

Monday, February 6, 2012

दिल का अफ़साना

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
चाहत का पैमाना लाया हूँ |
इन झील सी नीली आँखों में'
डूबने का इरादा लाया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
बेचैनी का पैमाना लाया हूँ |
नर्गिस के इस गुलशन में ,
एक भँवर उड़ाने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
मिलन का पैमाना लाया हूँ |
इन मखमली गुलाबी होठों से ,
कुछ शब्द बनाने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
तबस्सुम का पैमाना लाया हूँ |
चुपचाप गुजरती  सांसों में,
खुद को अहसास कराने आया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
एतबार का पैमाना लाया हूँ |
इन नाजुक सी कलियों पें ,
हवा का झोंका लाया हूँ |

दिल का अफ़साना लाया हूँ |
इक़बाल का पैमाना लाया हूँ |
तुम्हारी सुनहरी खवाबों में ,
रंगों का खजाना लाया हूँ |

 हे ! प्रिये !
मेरा इबादत हों तुम ,
दिल के हर धड़कन की चाहत हों तुम |